गौशाला में विद्युत कनेक्शन की मांग ताकि मशीन से हरा चारा काटा जा सके
कुठौंद जालौन। विकासखंड कुठौंद की ग्राम पंचायत रोमई मुस्तकिल मे बृहद गौशाला की साफ सफाई ग्राम प्रधान विनोद कुमार राठौर के द्वारा मौके पर रहकर सफाई कर्मियों से गौशाला के अंदर सफाई कराई गई और प्रधान द्वारा यह भी मांग की गई गौशाला में विद्युत कनेक्शन की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए ताकि हरा चारा काटने में मशीन का प्रयोग किया जा सके। सोलर लाइट से चारा काटने वाली मशीन नहीं चलाई जा सकती है। प्रधान ने पुरानी अस्थाई गौशाला में बरसीम हरे चारे की व्यवस्था कराई है। गौशाला के अंदर साफ सफाई पर प्रधान द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है और गोवंशों के लिए चाहिए की पूर्णता साफ-सफाई कराई जाती है और पीने के योग पानी भी सुरक्षित है।
रिपोर्टर -अनूप मिश्रा जनपद जालौन












