कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का भाजपा में जाना लगभग तय

 

गौरीगंज विधानसभा में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में तीन सपा के बागी विधायक लेंगे भाजपा की सदस्यता

कालपी (जालौन)। काफी समय से चली आ रही है अटकलें को दरकिनार करते हुए आखिर सपा से बागी हुए कालपी विधायक 14 अक्टूबर को अमेठी की गौरीगंज विधानसभा में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में सपा के ही अन्य दो बागी विधायकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे।

सन 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से कालपी विधानसभा से विधायक बने विनोद चतुर्वेदी का 2 वर्ष में ही सपा से मोह भंग हो गया था। जिसके चलते 2024 के राज्यसभा चुनाव में सपा के जिन 8 विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया था उसमें कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का भी नाम था। हालांकि उसके बाद भी सपा प्रमुख सहित तमाम पार्टी के नेता विनोद चतुर्वेदी को पार्टी में पुनः लाना चाहते थे लेकिन कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी को समाजवादी पार्टी की नीतियां रास नहीं आई। और उन्होंने धीरे-धीरे समाजवादी पार्टी से दूरियां बना ली। तब से लगातार कालपी विधानसभा में अटकलें का बाजार गर्म रहा आखिर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आने वाली 14 अक्टूबर को अमेठी जनपद की गौरीगंज विधानसभा में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में अपने दो अन्य बागी विधायक साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया है। चर्चा है की गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह गोसाईगंज विधायक अभय प्रताप सिंह एवं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी में पिछले सप्ताह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भाजपा में शामिल होने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। जिसके चलते अमेठी की गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नेताओं एवं प्रदेश के नेताओं एवं मंत्रियों के समक्ष इन तीनों विधायकों की भाजपा में शामिल होने की घोषणा की जाएगी।

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में जाने के को लेकर राजनीतिक चर्चाएं हुई तेज

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। लोगों का मानना है की विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी से उन्हें प्रत्याशी बनाया जाएगा वही अभी भी कुछ लोग भाजपा से टिकट के लिए जोड़ तोड़ करने में लगे हुए हैं। कालपी विधानसभा से विनोद चतुर्वेदी यदि भाजपा से चुनाव लड़ते हैं तो कालपी का चुनाव भी बड़ा दिलचस्प होने की संभावना है कालपी विधानसभा में एक और जातीयता हावी है वहीं दूसरी और विधायक विनोद चतुर्वेदी के द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं आम जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की वजह से हर जाति धर्म के लोग उनसे प्रभावित भी है।
भाजपा से टिकट मांग रहे दावेदार भी विनोद चतुर्वेदी के भाजपा में शामिल होने को लेकर चिंतित हैं तो वही विपक्षी दलों के लोगों में चिंताएं है दिखाई दे रही है।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें