समस्त सफाई नायक मंदिरों तथा देवी स्थापित त्योहारों में बेहतर सफाई व्यवस्था कराये लापरवाही किसी भी सूरत में क्षम्य नहीं होगी-अरविंद

कालपी (जालौन)। नगर में नवदुर्गा पर्व एवं त्योहार में बेहतर सफाई व्यवस्था कराने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्ष ने सफाई लिपिक की उपस्थित में सफाई नायकों की बैठक लेकर अपने-अपने हल्के में बेहतर सफाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार के दिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने कार्यालय में शुक्रवार के दिन समस्त सफाई नायकों को बुलवाकर बैठक ली उन्होंने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि नगर में लगभग एक दर्जन जगह पर देवी प्रतिमा स्थापित हो रही है तथा मंदिरों में नवदुर्गा पर्व बड़े धूमधाम से भक्तों के द्वारा मनाया जाता है सफाई की दृष्टि से सभी लोग अपने-अपने सफाई कर्मियों को लगाकर प्रतिदिन अच्छी तरह से सफाई कर पालिका का नाम रोशन करें जिससे आपको तथा मुझे साथ में भक्तों के द्वारा अच्छा संदेश मिल सके उन्होंने कहा कि मैं किसी सफाई नायक की बहाने बाजी को सुनना पसंद नहीं करूंगा मुझे हर हाल में नगर को सफाई से अच्छी तरह सुशोभित करने के निर्देश दिए सफाई अभियान में किसी भी नायक ने लापरवाही की ऐसे नायक की खैर नहीं होगी दंड पाने को तैयार रहे बैठक में मौजूद सफाई लिपिक शिशुपाल सिंह उर्फ पप्पी यादव ने बैठक में मौजूद नायकों से कहा कि पालिका अध्यक्ष का जो निर्देश मिला है उस निर्देश का साक्षरता से पालन कर अपने कार्यों के प्रति सभी नायक खरे उतरे बैठक में मौजूद नायकों मे वीर सिंह अनिल कैलाश शेर जीशान विनोद कुमार समेत लोग उपस्थित थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें