कालपी (जालौन)। एक ग्राम में दो लोग आपस में लड़कर गाली गलौज कर घटना को अंजाम दे रहे थे वही उप निरीक्षक ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी उप निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ शुक्रवार के दिन क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगडे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम कुरहना आलमगीर निवासीगण अरविंद पुत्र नाथू हरिशंकर पुत्र चंद्रभान समेत किसी मामले को लेकर आपस में गाली गलौज कर झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












