सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सात विकास खण्डों में आयोजित हुआ ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम

 

विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हुए नागरिक, लगाए गए विभागीय स्टॉल

 

कानपुर देहात। शासन के निर्देशन व जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात के विभिन्न विकास खण्डों एवं नगर निकायों में सात दिवसीय सेवा सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  विकास खण्ड अकबरपुर, मैथा, रसूलाबाद, अमरौधा, मलासा, सरवनखेड़ा एवं झींझक में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित कर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाकर पात्रता का सत्यापन किया गया तथा पात्र आवेदकों के आवेदन स्वीकृत किए गए।
सेवा सेतु शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत आवेदन पत्रों के आधार पर प्रमाण-पत्र, दिव्यांगजन सहायक उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रमों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से लाभ उपलब्ध कराना है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने प्रतिभाग कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनका लाभ उठाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें