उरई। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि भारत मण्डपम नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय, केन्द्रीय राज्यमंत्री स्पोर्ट और डिफेंस मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ” टीबी मुक्त भारत अभियान टीम ” संयुक्त रूप से किया गया । जिसके अर्न्तगत टीबी मुक्त भारत अभियान जोश टीम के शुभारम्भ का लाइव टेलीकास्ट विकास भवन रानी लक्ष्मीबाई सभागार उरई में किया गया । जिसमें सदस्य विधानसभा, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण गौरीशंकर वर्मा, सदर विधायक, उरई, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विनोद चतुर्वेदी, विधायक कालपी, एनसीसी नोडल, जनपद स्तरीय यूथ अधिकारी (माई भारत), पंचायती राज विभाग, टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रधान एवं प्रतिनिधि जलशक्ति मंत्री अरविन्द सिंह चौहान, सहयोगी विभाग व जनपद के समस्त अधिकारी, ब्लाक हेतु नामित नोडल अधिकारी, वॉलेण्टियर (एनसीसी एवं माईभारत), टीबी विजेता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं निःक्षय मित्रों ने प्रातः 11:30 से 12:30 बजे तक वर्चुअल प्रतिभाग किया ।इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहभागिता की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति प्रदान किये जाने हेतु प्रत्येक ब्लाक / वार्ड के लिये क्लास-I अधिकारी नामित कर एक कमेटी का गठन किया गया है। टीबी मुक्त भारत अभियान टीम जिसमें पांच एनसीसी कैडिट एवं पांच माई भारत वालेण्टियर सम्मिलित किया गया है जो कि जनजागरुकता, सामुदायिक सहभागिता एवं फील्ड मॉनीटरिंग गतिविधियां टीबी मुक्त भारत अभियान टीम के द्वारा की जायेगी। अन्त में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।












