वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है— मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल
कानपुर देहात। वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण तथा आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद कानपुर देहात में मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। समापन कार्यक्रम पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नबीपुर, कानपुर देहात में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने कहा कि वन एवं वन्य जीव प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए वन्य जीवों एवं उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आमजन से पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला ने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की विभिन्न वन रेंजों में वृक्षारोपण के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर जागरूकता स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जहां आम जनसमुदाय को वन, वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।
समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में आम के पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वन्य जीव संरक्षण विषय पर रंगोली बनाकर पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया। रंगोलियों का अवलोकन मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. अपूर्व पांडेय,आंनद कुमार मिश्रा प्रधानचार्य नवोदय विद्यालय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जे.पी.बाजपेयी अध्यपक व विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग में आदित्य ने प्रथम आरव ने द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जूनियर वर्ग में पार्थ ने प्रथम सौम्य ने द्वितीय व गोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही रंगोली प्रतियोगिता में हर्षिता के ग्रुप के ग्रुप को प्रथम अर्पिता के ग्रुप को द्वितीय व आदित्य के ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ सभी स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यतेंद्र शर्मा द्वारा सर्प दंश व जहरीले सांपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राथमिक उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान वन्य जीवों के महत्व, उनके संरक्षण, मानव-वन्य जीव सह-अस्तित्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वन्य जीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया कार्यक्रम के दौरान बुद्ध प्रिय गौतम क्षेत्री वन अधिकारी अकबरपुर, तौसीफ अहमद क्षेत्रीय वनाधिकारी रसूलाबाद एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।












