पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं की संशोधित द्वितीय समय-सारिणी जारी

 

कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों के लिए नई समय-सीमाएं निर्धारित

कानपुर देहात। निदेशक, समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाहियों हेतु संशोधित द्वितीय समय-सारिणी जारी की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी, कानपुर देहात ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की है।
विद्यालयों के मास्टर डाटा एवं प्रोफाइल सत्यापन की समय-सारिणी
विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने एवं नवीन संस्थाओं को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित कराने की कार्यवाही : 22 जुलाई 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों एवं प्रोफाइल का डिजिटल सत्यापन : 23 जुलाई 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु पंजीकृत निजी शिक्षण संस्थानों की मार्किंग : 23 जुलाई 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक, नवीनीकरण (Renewal) श्रेणी के छात्र-छात्राओं हेतु समय-सारिणी
छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण एवं हार्डकॉपी संस्थान में जमा करना : 11 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक, विद्यालय द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, अंक एवं उपस्थिति सत्यापन : 11 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक,
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्र संख्या एवं अभिलेखों का सत्यापन : 31 अगस्त 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक, एनआईसी द्वारा परीक्षण उपरांत डाटा उपलब्ध कराना : 11 सितम्बर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना : 18 सितम्बर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक, मांग सृजन : 26 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक, धनराशि का अंतरण : 30 सितम्बर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक, नवीन (Fresh) छात्र-छात्राओं हेतु समय-सारिणी नवीन छात्रों द्वारा पंजीकरण एवं ऑनलाइन आवेदन : 11 अगस्त 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालना : 19 अक्टूबर 2026 तक,
हार्डकॉपी एवं अभिलेख संस्थान में जमा करना : 12 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र का ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण : 13 अगस्त 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक,
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन : 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक, एनआईसी द्वारा परीक्षण एवं निर्णय हेतु डाटा उपलब्ध कराना : 06 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक, संदेहास्पद डाटा का प्रदर्शन : 16 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक, संदेहास्पद डाटा का अभिलेखीय साक्ष्यों से मिलान एवं सत्यापन : 14 दिसम्बर 2026 तक, एनआईसी द्वारा पुनः स्क्रूटनी : 15 दिसम्बर 2026 से 21 दिसम्बर 2026 तक, जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संशोधित डाटा लॉक करना : 16 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक, मांग सृजन : 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक, धनराशि का अंतरण : 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक, जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थान एवं छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन करें, जिससे छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाया जा सके। समय-सीमा के पश्चात लंबित आवेदनों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें