कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 347 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।












