स्लीपर बसों की सघन चेकिंग, सुरक्षा मानकों की जांच

कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं एआरटीओ प्रवर्तन की संयुक्त टीम ने स्लीपर बसों की सघन चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों और यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई।
अभियान के दौरान कानपुर देहात में संचालित और अन्य जनपदों से आने वाली स्लीपर बसों की जांच की गई। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य अग्निशमन उपकरण, एडीएएस सिस्टम, चालक और परिचालक के लाइसेंस, चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच तथा इमरजेंसी गेट की उपलब्धता और कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। साथ ही बसों में किसी संदिग्ध अथवा ज्वलनशील वस्तु की भी जांच की गई।
यात्रियों से इमरजेंसी गेट और आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में भी जानकारी ली गई। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्लीपर बसों और अन्य यात्री वाहनों की रात्रिकालीन चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें