सभी लेखपाल शासकीय कार्यों में खरे उतरे- श्रीश कुमार मिश्रा

कालपी (जालौन)। बीते दिन तहसीलदार ने समस्त लेखपालों की साप्ताहिक बैठक लेकर निर्देश दिए।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी सभागार आयोजित बैठक पर तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने मौजूद लेखपालों से कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरी के फॉर्म भरने का सिलसिला बराबर चल रहा है संबंधित लेखपाल के पास जो भी आय जाति तथा निवास के आवेदन आए उनमें अपनी रिपोर्ट तत्काल लगाकर लाभार्थियों को उपलब्ध शीघ्र कराएं उन्होंने कहा कि खरीफ फसल सर्वे का कार्य सभी लेखपाल सत प्रतिशत पूरा करें साथ में उन्होंने कहां कि राजस्व संबंधित कार्यों के प्रति दिए गए निर्देशों का सभी लेखपाल कड़ाई से पालन कर अपने कार्यों को सत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि कोई भी लेखपाल निर्देशों की अनदेखी करेगा तो ऐसे लेखपाल को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा बैठक में मौजूद राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह राजस्व निरीक्षक प्रमोद द्विवेदी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सोनी राजस्व निरीक्षक सुरेश यादव राजस्व निरीक्षक रामचंद्र सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह लेखपालों में छविनाथ सिंह पाल जयवीर सिंह पाल शिवमंगल पाठक विद्यासागर विभा पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान जितेंद्र सिंह राजपूत अभिषेक सुमित यादव राहुल कुमार एसके महान दर्शन सिंह गौतम आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें