कालपी (जालौन)। नवदुर्गा पर्व को डेढ़ दर्जन देवी प्रतिमाओं की पंडाल को लेकर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पीस कमेटी सकुशल तरीके से संपन्न हुई।
मंगलवार की देर शाम कोतवाली कालपी अथिति ग्रह में आयोजित पीस कमेटी में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद पंडाल आयोजको एवं भक्त लोगों से कहां कि मेरे निर्देश ध्यान से सुने कि प्रत्येक आयोजक देवी पंडाल में एक ड्रम पानी भरकर अवश्य रखें जिससे अचानक लगने वाली आग को बुझाया जा सके साथ में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए जिससे कोई भी अचानक घटना घटी तो घटना का पता शीघ्र लग सके प्रत्येक पंडाल में भक्त गणो के पूजा अर्चना करने पर आने एवं जाने दोनों मार्ग शुगम हो जिससे भक्तों को आने जाने में असुविधा पैदा न हो सके उन्होंने फिर स्पष्ट रूप से कहा कि पंडाल के अंदर ज्वलनशील पदार्थ सामग्री कतई न रखें जिससे आग न लग सके सभी आयोजक नवदुर्गा पर्व पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से बड़े प्रेम पूर्वक पर्व को मनाये उन्होंने कहा कि त्यौहार में डीजे कम ध्वनि से बजाये उन्होंने कहां कि त्यौहार में शराब पीना वर्जित रहेगा कोई भी भक्त नवदुर्गा पर्व से लेकर देवी प्रतिमाओं की विसर्जन में यदि शराब पीकर उत्पाद करता पाया गया ऐसे लोगों को कानून के तहत जेल भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी सभी लोग त्योहार को अच्छी तरह संपादित करने के लिए सर्वाधिक सहयोग देकर त्यौहार को खुशी के साथ मनाने के निर्देश दिए प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने मौजूद आयोजक एवं भक्तगणों को आश्वासन देते हुए कहा कि पर्व में मंदिर एवं पंडालो में सुरक्षा का कवच एवं प्रदान करवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी सभी देवी स्थल जगहों पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पूर्व से ज्यादा किए जाएंगे बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह पालिका से अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य भाजपा नेता जय खत्री सपा नेता शिवालक सिंह यादव दीपक शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता सभासद सुनील पटवा नीतू गुप्ता राममिलन गुप्ता सुंदरम चौधरी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












