उरई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्ग-दर्शन में आगामी दिनांक- 01.11.2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सम्बन्ध में जिले समस्त विभागों के साथ के साथ दीवानी न्यायालय उरई में समन्वय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें उपस्थित समस्त अधिकारियों को अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी सतीष चन्द्र द्विवेेदी द्वारा मेगा शिविर दिनांक- 01.11.2026 के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनाली चंद्रा द्वारा बताया गया कि समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुये अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों के विधिक सशक्तीकरण हेतु व विभिन्न शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देने के लिये जनपद जालौन में दिनांक 01.11.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन राजकीय मेडिकल काॅलेज उरई में किया जाना है। इस मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रशासनिक जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने एवं उक्त योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु एक ही स्थान पर समस्त विभागों के अलग-अलग कैम्प लगाये जायेगे, जिसमें जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिया जायेगा। जिले के समस्त विभागों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय स्थापित करते हुये पूर्ण सहयोग प्रदान करना है, जिससे ‘‘मेगा शिविर/बृहद शिविर‘‘ के आयोजन की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंनेे बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की सूची अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रेषित करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर जिला जज एवं विशेष न्यायाधीश दक्ष प्रभाव क्षेत्र उरई के चंद्र मोहन चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री शत्रुघ्न पाठक विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












