अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में माती में सपाइयों का धरना, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

 

माती, कानपुर देहात। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को कानपुर देहात के जिला मुख्यालय माती में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

माती जिला मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को तत्काल रिहा किए जाने की मांग भी की।

धरना-प्रदर्शन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा काशिफ खान, अमित यादव, बृजमोहन फौजी, अनिल यादव, हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, आरिफ खान, इरफान खान, काजिम खान, निराला यादव, शिवेंद्र यादव, अमित यादव और अनुराग यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दिल्ली में हुए घटनाक्रम के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने मार्च किया था।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें