एरवाकटरा (औरैया)। प्रकाश वाटिका में एरवाकटरा की 130 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री आदर्श रामलीला समिति एरवाकटरा के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में वर्ष 2026 की रामलीला महोत्सव को सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए तथा पूरे कार्यक्रम की समय-सारणी जारी की गई।
इस बैठक में प्रधान सरमन सिंह, रानू पालीवाल, वीरेंद्र सिंह यादव, अरुण कुशवाह, चंद्र शेखर गुप्ता, गौरव गुप्ता, मोहित कुशवाह, अखिलेश तिवारी बब्बी तिवारी, इंद्रप्रकाश तिवारी, कपिल गौतम, महेश पोरवाल, पदमनारायन तिवारी, मुन्ना लाल कटियार, रमन तिवारी, अमित चौबे, नितिन गुप्ता, सुनील शाक्य, हरगोविन्द सिंह राजावत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट गौरव कुमार पोरवाल एरवाकटरा औरैया












