उरई। प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय/लेखन सामग्री अनुभाग न्यायालय ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि न्यायाधीश, जालौन स्थान उरई के आदेश दिनांक 25.09.2026 के अनुपालन में जनपद न्यायालय, जालौन स्थान उरई के पुस्तकालय अनुभाग में लॉ जर्नल्स विधि पत्रिकाओं की जिल्दसाजी कराये जाने हेतु बुक बाइन्डरों से कुटेशन मूल्य प्रति पुस्तक की दर से आमन्त्रित किये जाते है।उपरोक्त कुटेशन बन्द लिफाफे में दिनांक 30.10.2026 तक प्राप्त हो जाने चाहिये। जो प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय अनुभाग के समक्ष खोले जायेंगे। कुटेशन स्वीकार अथवा अस्वीकार जनपद न्यायाधीश को सुरक्षित रहेगा।












