एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

माती, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को जाना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए न्यायोचित एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों ने शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें