शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, 32 वाहनों के चालान, 3.10 लाख रुपये शमन शुल्क वसूला

कानपुर देहात। सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 4/5 अक्टूबर की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए अभियान में मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की जांच की गई।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर साइलेंसर, हॉर्न और नंबर प्लेट की जांच की गई। इसके साथ ही ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। बसों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल किट, फायर सिलेंडर, आपातकालीन द्वार, ओवरलोडिंग समेत निर्धारित सुरक्षा मानकों को भी परखा गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों के चालान किए गए और उल्लंघनकर्ताओं से 3 लाख 10 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें