बैंक कर्मचारी बनकर KYC के नाम पर 67 हजार की ठगी, 61,406 रुपये वापस

कानपुर देहात। थाना गजनेर क्षेत्र की रहने वाली कुसुम के साथ साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया और KYC कराने के नाम पर यू.पी.आई. के माध्यम से 67 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई।
शिकायत पर थाना गजनेर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए ठगी की गई रकम में से 61,406 रुपये पीड़िता के खाते में वापस करा दिए। शेष धनराशि की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने गजनेर पुलिस का धन्यवाद किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें