पवनदीप निषाद अध्यक्ष, राजेश कुमार सचिव/महामंत्री और अरुण सोनी कोषाध्यक्ष बने
ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
कालपी (जालौन)। ग्राम पंचायत सिम्हारा कासिमपुर, विकासखंड महेवा, जनपद जालौन के पंचायत कार्यालय में प्रधान/प्रशासक संघ महेवा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवनदीप निषाद, प्रधान कीरतपुर ने की। बैठक में ग्राम प्रधानों एवं प्रशासकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान की रणनीति तैयार की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
बैठक के दौरान प्रधान/प्रशासक संघ महेवा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राजेश कुमार, प्रधान सरसई को सचिव/महामंत्री तथा अरुण सोनी, प्रधान खैरई को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शैलेंद्र सिंह, प्रधान बम्हौरी; कमलकांत, प्रधान जीतामऊ; शिवदीप, प्रधान पिथऊपुर; गजराज सिंह, प्रधान सिमरा शेखपुर तथा उदयवीर, प्रधान शाहजहांपुर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बाल सिंह निषाद, प्रधान देवकली; नीरज देवी, प्रधान सरेनी; दीप्ती राठौर, प्रधान सिम्हारा कासिमपुर तथा किरन देवी, प्रधान मलथुआ को मंत्री बनाया गया। पानसिंह निषाद, प्रधान पाल को संगठन मंत्री तथा मथुरा प्रसाद (कल्लू), प्रधान अटरा खुर्द को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा रविंद्र सिंह चौहान, प्रधान सिकरी रहमानपुर; सुमन देवी, प्रधान मैनपुर के प्रतिनिधि बबलू महाराज; राजकुमारी, प्रधान दमरास के प्रतिनिधि श्यामसुंदर शर्मा; दिनेश कुमार यादव, प्रधान बैरई; उर्मिला चौहान, प्रधान लोना के प्रतिनिधि वीर सिंह; सावित्री देवी, प्रधान धामनी के प्रतिनिधि चंद्रपाल गुर्जर; मुन्नी देवी, प्रधान हथनोरा के प्रतिनिधि महेंद्र पाल; इंद्रपाल सिंह चौहान, प्रधान महेवा; रामबाबू निषाद, प्रधान शेखपुर गुढ़ा; मानसिंह, प्रधान सरसेला; सविता देवी, प्रधान जरारा के प्रतिनिधि अनुज कुमार; महादेव, प्रधान निपनिया; किशोरी देवी, प्रधान दहेलखंड के प्रतिनिधि नरेश कुमार; देवदत्त, प्रधान खड़गुई; राजकुमारी, प्रधान रिनिया बैदेपुर के प्रतिनिधि नन्हे तथा राजू सिंह, प्रधान गढ़गुआं कुटरा और शिवदास, प्रधान उरकला कला को संरक्षक बनाया गया। शेष सभी ग्राम प्रधानों को संघ में वरिष्ठ सदस्य एवं सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संरक्षकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। संघ अध्यक्ष पवनदीप निषाद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्राम प्रधानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में ग्राम प्रधानों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों, भुगतान सहित अन्य मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की रणनीति भी तैयार की गई। विशेष रूप से नमामि गंगेयोजना के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत ग्राम पंचायतों में खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं क्षतिग्रस्त मार्गों के मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा हुई। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित प्रधानों ने संगठन की एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया। अध्यक्ष पवनदीप निषाद ने कहा कि संघ ग्राम प्रधानों की समस्याओं को मजबूती से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेगा और उनके समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से प्रयास किए जाएंगे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।
आर० एन० शुक्ला पत्रकार












