ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर तत्काल सड़क बनवाने की लगाई गुहार

कालपी (जालौन)। तहसील कालपी से गुलौली जाने वाली जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देखकर शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
शनिवार के दिन तहसील कालपी ग्राम गुलौली निवासी गण सद्दाम खान उर्फ गुलाम मुस्तफा एवं सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह संयुक्त नेतृत्व में एवं दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में जर्जर सड़क का विरोध में जोशीले नारे जैसे रोड नहीं तो वोट नहीं हमारी मांगे पूरी करो धूल कीचड़ से बेहाल सड़क बनाए तत्काल पट्टियों में लिखे हुए नारे को लगाकर तहसील में चल रहे समाधान दिवस पर पहुंचकर विरोध प्रकट किया तथा मौजूद उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया कि ग्राम गुलौली से सीधे रेड दिवारा तहसील कालपी आने में लगभग 8 किलोमीटर दूरी है वह सड़क जर्जर है जिसमें ग्राम रायणदिबारा सुरौली हवेली बगिया मदरा लालपुर मोहारी मवई आदि ग्रामो के लोग 25 किलोमीटर चक्कर लगाकर बड़ी मशक्कत के बाद तहसील कालपी आ पाते हैं उक्त सड़क का पक्का निर्माण हो जाए उपरोक्त गांव के लोगों को तहसील आने में सहूलियत प्राप्त होगी यदि सड़क का निर्माण नहीं किया हम लोगों का धरना प्रदर्शन बराबर करने के लिए विवश होंगे जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा ज्ञापन देने वालों में जलाने खान रामस्वरूप राजकुमार रहीम बेग फैयाज अमर सिंह जय सिंह यादव रहीम खान अनंत राम यूनुस कुरैशी दयाशंकर वर्मा आदि एक सैकड़ो लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें