कालपी (जालौन)। अलग-अलग ग्रामों में दो लोग अपने-अपने पड़ोसी से झगड़ा कर रहे थे तभी चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक ने अलग-अलग ग्रामों में जाकर दोनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम उसरगांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र ध्रुव राम पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त चौकी उप निरीक्षक सूरत पाल सिंह पुलिस बल साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम शाहजहांपुर निवासी सुखदेव पुत्र उमराई अपने पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













