फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर खाते से निकाले ₹5 हजार, शिवली पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

कानपुर देहात। साइबर ठग ने फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर एईपीएस के माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक खाते से ₹5 हजार निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस करा दी।
ग्राम नेवादा देवराय निवासी रिवांशू ने 3 सितंबर 2026 को साइबर हेल्प डेस्क शिवली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार साइबर ठग ने फिंगरप्रिंट क्लोन का इस्तेमाल कर एईपीएस के जरिए उसके खाते से ₹5 हजार की ठगी की थी। शिकायत मिलने के बाद शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने जांच और आवश्यक कार्रवाई करते हुए  पूरी ₹5 हजार की धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी।
रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने शिवली पुलिस का धन्यवाद किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें