कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 422 वाहन चालकों के चालान किए।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 422 वाहनों का चालान किया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट लगाने और जरूरी दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।












