उप जिलाधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से किया संवाद

कालपी (जालौन)। उप जिलाधिकारी ने बीते दिन समाज कल्याण से अधिकृत विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं खाना की गुणवत्ता सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति विद्यालय बबीना में अचानक पहुंचकर विद्यालय की चारों तरफ भ्रमण कर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश दिए उन्होंने छात्राओं की चल रही कक्षाओं में पहुंचकर मौजूद छात्रों से कई प्रश्नन पूछे जवाब में छात्राओं ने सही उत्तर दिए तो स्वयं में खुश हुए उन्होंने रसोई कमरे में पहुंचकर खाना की गुणवत्ता को परखा मौजूद रसोइयों को दिशा निर्देश दिए उन्होंने मौजूद प्रधानाचार्य एवं स्टाफ से कहां कि शिक्षा ग्रहण कराने में किसी भी लापरवाही को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा उन्होंने कहा कि विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षणिक वातावरण के साथ साथ स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें