महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

कालपी (जालौन)। दो महापुरुषों की जयंती पर सरकारी कार्यालय तथा संस्थाओं एवं प्रतिष्ठानों तथा विद्यालयों आदि जगह पर झण्डा रोहण कर उनकी प्रतिमाओ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनके मार्ग में चलने का संकल्प लिया।
तहसील कालपी सभागार में आयोजित जयंती पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा नायब तहसीलदारो मैं चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू सलीम खान नीरज प्रशासनिक अधिकारी भोला पुरवार अधिवक्ता आदि लोगों की मौजूदगी में झण्डा रोहण कर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया तथा अपने-अपने विचार प्रकट कर उनको याद किया।
कोतवाली कालपी में सीओ राजेश कमल ने प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी शैलेंद्र सिंह विनीता सरिता वीरेंद्र अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा आदि पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में झण्डा रोहण कर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर उनके जीवन पर प्रकाश डालकर याद किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया ने डॉक्टर विशाल सचान डॉ आदर्श गौतम चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार फार्मासिस्ट अशोक कुमार सहयोगी गया प्रसाद आदि स्टाफ की मौजूदगी में झण्डा रोहण कर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन कर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
इसी क्रम में ग्रीन वैली इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य महमूद खान ने स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झण्डा रोहण कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया।
इसी क्रम में श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में प्रेस क्लब कालपी अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने संगठन के सदस्यों के साथ झण्डा रोहण कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालकर उनको याद किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें