बारिश से फसल खराब होने पर किसान कांग्रेस ने उप जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 

कानपुर देहात। कई क्षेत्रों अत्यधिक बेमौसम बारिश से धान और बाजरा, तिल गन्ने की खड़ी फसल को हुए नुकसान और कच्चे मकान और छप्पर गिरने से प्रभावित गरीब परिवारों को राहत दिलाने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने उप जिला अधिकारी कार्यालय अकबरपुर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय सिंह और जिला महासचिव नीरज शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि अत्यधिक बारिश से खेतों में पानी भर जाने के कारण धान की खड़ी फसल पानी में डूबकर खराब हो गई है। वहीं बारिश के चलते गन्ने की खड़ी फसल गिर गई जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
किसान कांग्रेस ने मांग की संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर प्रभावित क्षेत्रों में धान और गन्ने बाजरा तिल की फसलों का तत्काल निष्पक्ष स्थलीय सर्वे कराया जाए।ज्ञापन में बारिश के कारण कच्चे मकान और छप्पर गिरने से प्रभावित गरीब परिवारों का भी तत्काल सर्वे कराने और उन्हें आर्थिक सहायता और आवासीय राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई। कच्चे मकान गिरने से दबकर पीड़ित हुए परिवारों को नियमानुसार सहायता और तत्काल राहत देने की भी मांग उठाई गई इस मौके पर मुलायम यादव, छोटू, कन्हैया कमल, आदित्य दुबे, अनीश, उमाशंकर , आनंद, सचिन नीलू, अखिल , शेष नारायण गुप्ता, विवेक राठौर यूथ जिला अध्यक्ष आदि लोग मौजूद थे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें