अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी, बुजुर्गों को किया सम्मानित

कानपुर देहात। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने रनियां स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान वृद्धजनों को पुष्प-माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों के लिए आवश्यक सहयोग और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर रनियां थानाध्यक्ष सौरभ कुमार सहित समाज कल्याण विभाग एवं संस्था के अधिकारी-कर्मचारी और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें