कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना अकबरपुर क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार और प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया तथा आमजन से संवाद किया।
एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखने के साथ ही क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। उन्होंने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस बल को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।













