अतिवृष्टि से हुई जनहानि के प्रकरण में पीड़ित परिवार को प्रदान की गई राहत सहायता।

कानपुर देहात। दिनांक 27 सितंबर 2026 को तहसील मैथा अंतर्गत ग्राम नवल निवादा में अतिवृष्टि के कारण दीवार गिरने से हुई जनहानि के प्रकरण में पीड़ित परिवार को शासन के प्रावधानों के अनुरूप राहत सहायता प्रदान की गई।
विधायक रसूलाबाद पूनम शंखवार ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को राहत प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी मैथा एवं तहसीलदार मैथा उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें