कालपी (जालौन)। तहसील कालपी के प्रशासनिक अधिकारियों ने स्नातक एमएलसी चुनाव को सकुशल तरीके से संपादित कराने के उद्देश्य पूरी तरह कमर कस ली है निरीक्षण के पहले सभी व्यवस्थाएं मतदान केंद्रों की टीमों को लगाकर सही कराई गई।
उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार समेत लोगों ने अलग-अलग समय में मत देय स्थल एव बूथ स्थल जैसे नगर पालिका परिषद कालपी कदौरा ब्लाक कार्यालय प्राथमिक विद्यालय आटा महेबा ब्लॉक कार्यालय दीनदयाल विद्यालय चुर्खी प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर समेत आधा दर्जन मतदान केंद्र एवं बूथो का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं निरीक्षण दौरान व्यवस्थाओं में जो कमियां थी उन कमियों को पूरा कराया भ्रमण दौरान तहसीलदार ने अवगत कराया विधान परिषद स्नातक शिक्षक का चुनाव 22 अक्टूबर वर्ष 2026 मतदान होने की तिथि निर्धारित की गई है इस चुनाव में लगभग 3800 मतदाता उपरोक्त मतदान केंद्र एवं बूथो में मतदान करेंगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मतदान केंद्रों में कोई बाहरी परिंदा पैर नहीं मार पाएगा उक्त चुनाव में एसडीम सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा तहसीलदार पदाविहित अधिकारी आदि लोग अधिकारी पदों में रहकर अग्रणी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















