कालपी (जालौन)। पितृपक्ष त्योहार को सकुशल तरीके से संपादित करने के उद्देश्य से हल्का इंचार्ज ने यमुना के विभिन्न घाटों तथा मार्गो एवं मंदिरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
सोमवार के दिन कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक रामजीलाल सिपाही राहुल मुकेश अभिषेक आदि पुलिस बल के साथ मदारपुर स्थित व्यास मंदिर एवं यमुना घाटों में बिहारी घाट पीला घाट ढोरेश्वर घाट तथा मंदिरों में अलग-अलग समय में पहुंचकर भक्तों के जाने वाले मार्गो का विदुवार निरीक्षण किया निरीक्षण के समय संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों से पूछताछ की तथा फटकार लगाकर सीधे घर जाने के निर्देश दिए उन्होंने भ्रमण दौरान अवगत कराया कि पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है भक्तों के घाटों में तथा मंदिरों में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी जाएगी भक्तों के यमुना घाटों में जाने के लिए सारी व्यवस्थाएं सही तरह से कायम है भक्तों की सेवा में पुलिस टीम सदैव समर्पित रहेगी कोई भी समस्या को आड़े नहीं आने देगी उन्होंने बताया कि चैकिंग अभियान प्रतिदिन चलता रहेगा उन्होंने नगर के संदिग्ध लोगों को सख्त चेतावनी दी है यदि घाटों में भ्रमण करते हुए पाए गए ऐसे लोगों की खैर नहीं होगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















