एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने कार्यालय पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
एसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें