कानपुर देहात। थाना अकबरपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को बालिका के पिता ने गांव के ही शानू पुत्र अमर सिंह के खिलाफ तहरीर दी थी। इसके आधार पर अकबरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर को आरोपी शानू पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम मिशिरपुर, थाना अकबरपुर, उम्र करीब 25 वर्ष को बारा जोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।















