कालपी (जालौन)। शासन की महात्वाकांक्षी योजना के तहत रविवार को कालपी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीम के द्वारा 47 मरीजों का उपचार करके स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 47 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 26 पुरुष, 21 महिला मरीज शामिल रहे।इस दौरान शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 7-7 मरीजों की जांच की गयी।महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। मेले में कंडोम, टेबलेट तथा सामग्रियों का वितरण कर परिवार कल्याण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















