कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में निष्पक्ष और न्यायपूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।















