कालपी (जालौन)। कालपी के कागज उद्योग को और विकसित करने तथा ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जिला अधिकारी स्तर से वे समस्त प्रयास किए जाएंगे जो अभी तक होने से रह गए हैं।
उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति कालपी के तत्वाधान में जिला अधिकारी जालौन से मिलने गए एक प्रतिनिधि मंडल से हाथ कागज के संबंध में विस्तार से जानकारी करने के उपरांत जनपद के लोकप्रिय जिला अधिकारी समीर जी ने प्रोत्साहित करते हुए कहा की हैंडमेड पेपर की प्रत्येक समस्या का निराकरण तत्काल होगा इस प्राचीन उद्योग को जीवनतता प्रदान करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से इस उद्योग के प्रचार प्रसार तथा बिक्री हेतु बड़े पैमाने पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
लोकप्रिय जिला अधिकारी को संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी कुलदीप नारायण शुक्ला विनीत गुप्ता भोला शर्मा तथा पवनदीप निषाद ग्राम प्रधान ने फूल मालायें तथा बुके देकर स्वागत किया।
हैंडमेड पेपर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी ने 400 वर्ष तक खराब न होने वाली सुंदर डायरी भेंट की जिला अधिकारी ने उक्त डायरी की प्रशंसा करते हुए कहा इतना मजबूत कागज बनाना अचंभित करने वाली बात जैसी है।
हस्त निर्मित कागज कैसे बनता है तथा इसके कारीगर इतना सुंदर कागज किस तरह बनाते हैं इसकी जानकारी करने हेतु स्वयं जिला अधिकारी महोदय ने इंडस्ट्री एरिया आने का निर्णय किया है सभी कागज उद्योग के लोगों ने जिला अधिकारी के इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है इस अवसर पर तेज तर्रार ग्राम प्रधान एवं पत्रकार पवनदीप निषाद के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने व्यास मंदिर आकर महर्षि व्यास जी की पूजा अर्चना करने का भी निर्णय लिया है।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार















