कालपी (जालौन)। टरननगंज स्थित थोक की लगने वाली सब्जी मंडी से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है स्थिति को समाप्त करने के उद्देश्य से नगर के लोगों ने ईओ को संबोधित ज्ञापन पालिका आर आई को ज्ञापन देकर थोक सब्जी मंडी को दूसरी जगह स्थानांतरण किए जाने की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला टरननगंज निवासीगण राजेश कुमार रामबाबू राकेश समेत लोगों ने नगर पालिका परिषद कालपी अधिशाषी अधिकारी रामचंद्र कुरील को संबोधित ज्ञापन पालिका आर आई अजीत सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि हमारे मोहल्ले में स्थित गल्ला गोदाम के पास प्रतिदिन प्रातःकाल सब्जी मंडी लगती है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों एवं आम जनमानस को अत्यधिक असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है प्रातः के समय बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता, ग्राहक, ठेले एवं वाहन एकत्रित हो जाते हैं, जिससे मुख्य रास्ते पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और आवागमन बाधित होता है। मोहल्ले के लोगों, विद्यार्थियों, नौकरी-पेशा व्यक्तियों तथा अन्य आम नागरिकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है इसके अतिरिक्त मंडी लगने के कारण सड़क एवं आसपास के क्षेत्र में सब्जियों का कचरा, पत्तियां, प्लास्टिक आदि फैलने से गंदगी एवं दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न होती है। इससे मोहल्ले के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा साफ-सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है सबसे गंभीर समस्या यह है कि यदि प्रातःकाल के समय किसी व्यक्ति को अस्पताल ले जाने, एंबुलेंस, अथवा किसी अन्य आपातकालीन सेवा की आवश्यकता पड़ जाये, तो जाम एवं भीड़ के कारण रास्ता सुचारु रूप से उपलब्ध न होने से गंभीर परेशानी उत्पन्न हो सकती है ऐसी स्थिति में समय पर सहायता न मिल पाना जनहित एवं जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत चिंताजनक है ज्ञापन देने वालों में जोगिर सिंह रविन्द्र सिंह प्रमोद कुमार विनोद कुमार अमरदीप पाण्डेय मनोज मुन्ना सिंह मनोज पाठक दिलीप पाठक राजेश कुमार प्रदीप आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















