कालपी (जालौन)। नगर के एक मोहल्ले का ग्राहक कपड़े की दुकान पर कपड़ा खरीदने गया वही दो बाइक सवार ने दिनदहाड़े ग्राहक को बली का बकरा बनाकर नगदी 25 हजार रुपए छीन कर भागने में सफल हुआ बताते चलें मोहल्ला राजघाट निवासी शमशाद पुत्र अहमद गुरुवार को दोपहर उपरांत अपने निज निवास से जुलैहठी असद कपड़े की दुकान पर कपड़ा खरीदने आया था वही दुकान में कपड़ा देख रहा था उसी समय दो अज्ञात बाइक सवार लोग कपड़े की दुकान के पास आकर शमशाद ग्राहक को बुलाकर गाली गलौज कर तथा झपट्टा मार के जेब पर डाले हुए उपरोक्त नगदी रुपए छीन कर भाग गए घटना की सूचना जैसी ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को मिली उन्होंने तत्काल कोतवाली से पुलिस टीम तथा टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र सिपाही अभिषेक यादव लोगों को घटनास्थल में भेज कर प्रत्येक बिंदुओं में जांच की इतनी भी नहीं आसपास दुकानों के सीसीटीवी कैमरे फुटेज लेकर के पूरी तरह से जांच की वहीं मौजूद ग्राहक को घटना का खुलासा करने के लिए आश्वासन दिया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















