महंत ने मेडिकल दुकान का किया उद्घाटन

दुकान में 15-20% तक छूट के साथ दवा ग्राहकों को होगी उपलब्ध

कालपी (जालौन)। कालपी नगर के मोहल्ला राजघाट में शिवम मेडिकल स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेडिकल स्टोर के उद्घाटन अवसर पर तिगरेश्वर मंदिर के महंत बालकृष्णपुरी महाराज ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रोपराइटर शिवम तिवारी को नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।
मेडिकल स्टोर के संरक्षक बब्बू दीक्षित (लम्बरदार), मैनुपुर ने बताया कि प्रतिष्ठान पर ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी और ग्राहकों को दवाइयों पर 15 से 20 प्रतिशत तक की छूट दिए जाने की बात कही गई उद्घाटन समारोह में कल्लू दीक्षित, कन्हैया दीक्षित, परशुराम निषाद, राघवेंद्र सिंह, जयकिशोर तिवारी, डॉ. सुरेंद्र धर्मपुर, डॉ. गोपाल द्विवेदी, डॉ. अमर सिंह पाल गुढ़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं प्रोपराइटर शिवम तिवारी ने कहा कि मेडिकल स्टोर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को उनकी जरूरत की दवाइयां आसानी से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को निर्धारित नियमों के अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ उचित मूल्य और छूट का भी ध्यान रखा जाएगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें