कालपी (जालौन)। एक ग्राम में जानवर बाधने पर युवक को झगड़ा महंगा पड़ा वही हल्का इंचार्ज ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी हल्का इंचार्ज उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम तिरही निवासी राघवेंद्र पुत्र ज्ञानी पाल पशुपालक जानवर बाधने पर गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने दबोच कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी















