
अकबरपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत आज नगर पंचायत अकबरपुर अंतर्गत नंदीशाला नबीपुर में सांसद देवेंद्र सिंह ‘भोले’ की गरिमामयी उपस्थिति में गोपूजन एवं गौसेवा की गई।
इस अवसर पर सांसद ने गौवंशों को माला पहनाकर विधिवत पूजन किया तथा उन्हें केला, गुड़ आदि खिलाकर उनकी सेवा की। उन्होंने गौवंशों के प्रति संवेदना, सेवा एवं संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए समाज में सेवा भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर सांसद द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया इस दौरान उप जिलाधिकारी अकबरपुर राजकुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।











