कानपुर देहात।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत अकबरपुर अंतर्गत कान्हा गौशाला बाढ़ापुर में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ने गौवंशों को केला, गुड़ आदि खिलाकर उनकी सेवा की तथा गौवंशों के प्रति संवेदना एवं संरक्षण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गौवंशों की सेवा एवं संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने और गौवंशों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान गौसेवा एवं संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को सेवा भाव के साथ आगे आने का संदेश दिया गया। राज्य मंत्री द्वारा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार अकबरपुर पवन कुमार, परियोजना निदेशक अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।











