सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अन्तर्गत विजेताओ को 1 करोड़ धनराशि तक के दिये जायेगें पुरस्कार ।

 

प्रदेश स्तर पर चयनित टीमों को ग्रान्ड फिनाले, 02 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा तथा 03 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा

 

कानपुर देहात। जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने बताया कि कि सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज लाइव 18 सितम्बर से लाइव हो चुका है इसके अन्तर्गत विजेताओ को 1 करोड़ धनराशि तक के पुरस्कार दिये जायेगें। इनोवेशन चैलेंज हेतु न्यूनतम 01 एवं अधिकतम 08 सदस्यो की टीम बनाकर प्रतिभाग किया जा सकता है, 17 अक्टूबर तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किये जा सकते है, इनोवेशन चैलेंज हेतु प्राब्लम स्टेटमेंट 20 विधाओं में जैसे निर्माण, सेमी कण्डक्टर, बायोटेक्नोलाजी, स्वच्छ ऊर्जा, स्पेस टेक्नोलाजी, आई टी, रक्षाक्षेत्र आदि में 09 अक्टूबर को लाइव हो जायेगे, इसके अतिरिक्त स्वयं द्वारा किसी समस्या के समाधान हेतु इनोवेशन चैलेंज में प्रतिभाग किया जा सकता है। जिस पर 10 अक्टूबर से 06 नवम्बर तक समाधान सार पोर्टल पर वीडियो सहित अपलोड किये जा सकते है। उक्त सभी प्रतिभागियों को प्रदेश स्तरीय शैक्षिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन किया जायेगा। प्रदेश स्तर पर चयनित टीमों को ग्रान्ड फिनाले, 02 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा तथा 03 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु www.sfic.co.in पर विजिट किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें