कानपुर देहात के थाना रूरा पुलिस ने जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10 सितंबर को अंबेडकर नगर मोहल्ले में छोटे लाल के खाली प्लाट से आरोपियों को पकड़ा। मौके से जुए की फड़ से ₹2,350 और जामा तलाशी में ₹15,540, कुल ₹17,890 नकद बरामद हुए।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, एक गमछे का फड़ और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंन्सू, आशिफ, अभिषेक कुमार, लालजी, मयंक और संतोष उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।
मामले में थाना रूरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।















