बाइक चोर गिरोह पर अकबरपुर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

अकबरपुर। अकबरपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल का चेसिस, देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 11 और 12 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नबीपुर रोड स्थित झाड़ी बाबा मंदिर के पास एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आजम पुत्र हबीबुर्रहमान निवासी टंडन बाजार, अमरौधा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें उसने अपने साथी इस्लाम के साथ मिलकर अनंतराम अस्पताल अकबरपुर के बाहर और अन्य स्थानों से चोरी की थीं। आरोपी की निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोटरसाइकिल का चेसिस बरामद किया गया। पुलिस को देखकर उसका साथी इस्लाम मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी, चोरी का माल बरामद होने और गिरोहबंद अधिनियम समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बरामदगी में 310 रुपये नकद भी मिलने की जानकारी दी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें