कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र-208 में कांग्रेस नेत्री एवं प्रबल दावेदार, समाजसेविका निहारिका सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गौरी ग्राम पहुंचकर स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की।
इस दौरान निहारिका सिंह ने ग्रामीणों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने भी निहारिका सिंह का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपना प्यार और सम्मान दिया।
निहारिका सिंह ने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का प्रयास करती रहेंगी।
रिपोर्ट: मोहम्मद फरीद शाह














