अमन भदौरिया के निधन पर सपा विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने जताया शोक, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

 

सरमन खेड़ा, कानपुर देहात। पिछले दिनों अमन भदौरिया के निधन की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास डूडा देव पहुंचे। उन्होंने अमन भदौरिया के नाना हरिश्चंद्र, बाबा मुन्ना सिंह भदौरिया एवं पिता से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और दुख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान परिजनों ने बताया कि अमन भदौरिया हर दिन की तरह दुकान से गंगागंज की ओर जा रहे थे, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने राघव अग्निहोत्री से मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राघव अग्निहोत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वास्तविकता सामने आए और दोषियों को सजा मिल सके।

इसके बाद राघव अग्निहोत्री गंगागंज निवासी समरजीत चौहान जी के निज निवास पहुंचे और उनके भांजे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मांगटा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव सिंह जी के निधन पर भी उनके निज निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिव सिंह जी का पिछले दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह चौहान, जोन इंचार्ज वीरेंद्र सिंह चौहान, हनुमान सिंह चौहान, राजन सिंह, हरिश्चंद्र गांधी चौहान, शास्त्री चौहान, मुन्नी सिंह भदौरिया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें