कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 350 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें और अपनी तथा अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।















