कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं।
पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का समयसीमा के भीतर निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।













